1. पात्रता (Eligibility Criteria)
-
गैर-परिवहन वाहन (MCWG/LMV): न्यूनतम आयु 18 वर्ष।
-
बिना गियर वाले वाहन (50cc तक): न्यूनतम आयु 16 वर्ष (अभिभावकों की सहमति आवश्यक)।
-
परिवहन वाहन (Commercial): न्यूनतम आयु 20 वर्ष।
2. आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)
-
पहचान और पता प्रमाण: आधार कार्ड।
-
आयु प्रमाण: जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट या पैन कार्ड।
-
फोटो और हस्ताक्षर: डिजिटल रूप में अपलोड करने के लिए।
-
मेडिकल सर्टिफिकेट: फॉर्म 1A (40 वर्ष से अधिक आयु या व्यावसायिक लाइसेंस के लिए)।
3. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Step-by-Step Process)
1. पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले https://sarathi.parivahan.gov.in पर जाएं।
2. राज्य चुनें: ‘Online Services’ में जाकर ‘Driving License Related Services’ चुनें और Rajasthan राज्य का चयन करें। राज्य का चयन करते ही नीचे दिखाई गयी स्क्रीन दिखाई देगी |
3. Apply for Learner License: इस विकल्प पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरें।
4. अगली स्क्रीन मे Continue बटन पर क्लिक करें|
5. अब एक नई स्क्रीन ओपन होगी जिसमे लाइसेन्स की श्रेणी का चुनाव करें और Submit बटन पर क्लिक करें|
6. Submit बटन पर क्लिक करने पर अगली स्क्रीन मे दो विकल्प दिखाई देंगे,
- आधार ऑथेंटिकेशन (Submit via Aadhaar Authentication): यदि आप आधार के जरिए आवेदन करते हैं, तो आपको RTO जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी (Contactless Service) इस विकल्प का चयन करने पर आपके आधार रिकॉर्ड मे दर्ज मोबाइल नम्बर पर OTP आएगा, इसलिए आपका आधार रिकॉर्ड वाला मोबाइल नम्बर चालू होना चाहिए |
- बिना आधार ऑथेंटिकेशन (Submit without Aadhaar Authentication): यदि इस विकल्प का चयन करेंगे तो आपको फोटो और सिग्नेचर के लिए अपने दस्तावेजो के साथ RTO/DTO कार्यालय मे जाना पड़ेगा |
7. आधार ऑथेंटिकेशन विकल्प पर क्लिक करने पर नीचे दिखाई गयी स्क्रीन दिखाई देगी :
- जहां पर अपने आधार नम्बर दर्ज करें |
- आधार रिकॉर्ड मे दर्ज मोबाइल नम्बर पर एक OTP आएगा, जिसे यहाँ दर्ज करें
- इसके बाद Authenticate बटन पर क्लिक करें|
8. अगली स्क्रीन मे आपका आधार डाटा स्वतः ही आधार पोर्टल से पिक कर लिए जाएगा, जिसका मिलान कर लेवें तथा आगे बढ्ने के लिए Proceed बटन पर क्लिक करे
9. अगली स्क्रीन मे आपकी Personal Data दिखाई देगा, Data Verify करें तथा नीचे आकर लाइसेन्स की श्रेणी का चयन करें| जैसे Motor Cycle with Gear (Non Transport) (MCWG) और LIGHT MOTOR VEHICLE (LMV) , तथा नीचे दिये बटन “Click here for Self-Declaration (Form-1)” पर क्लिक करें|
10. “Click here for Self-Declaration (Form-1)” पर क्लिक करने पर एक नई विंडो खुलेगी, जहां से आवेदनकर्ता को अपनी फ़िज़िकल फ़िटनेस का Declaration ऑनलाइन देना होगा | यहाँ पर आवश्यक विकल्पों का चयन कर Submit बटन पर क्लिक करें |
11. फीस भुगतान: अगली स्क्रीन मे फीस भुगतान का विकल्प आएगा | जहां से फीस का ऑनलाइन भुगतान करें |
- राजस्थान में लर्निंग लाइसेंस के लिए लगभग ₹150 प्रति श्रेणी + ₹50 टेस्ट का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होता है। जैसे दुपहिया वाहन और कार ( कुल 2 श्रेणी) का लर्निंग लाइसेन्स बनाने के लिए कुल 350 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा|
4. ऑनलाइन टेस्ट की तैयारी (LL Test Preparation)
-
राजस्थान में LLR टेस्ट में कुल 15 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनमें से 9 सही होने पर आप उत्तीर्ण माने जाते हैं।
-
मुख्य रूप से यातायात संकेतों (Traffic Signs), सड़क सुरक्षा नियमों और ड्राइविंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर प्रश्न आते हैं।
5. Online Test Practice Question Bank PDF
-
-
ऑनलाइन लर्निंग लाइसेन्स टेस्ट के लिए प्रश्नो के संग्रह (Question Bank) के लिए नीचे दिये बटन पर क्लिक करें|
-
6. लर्निंग लाइसेंस डाउनलोड कैसे करें?
-
टेस्ट पास करने के बाद, परिवहन पोर्टल से ही अपना डिजिटल लर्निंग लाइसेंस डाउनलोड किया जा सकता है।
-
वैधता: यह लाइसेंस जारी होने की तारीख से 6 महीने तक वैध रहता है। आप 30 दिन बाद स्थायी लाइसेंस (Permanent DL) के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Important Rules
लर्निंग लाइसेन्स के साथ वाहन चलाते समय निम्न बातों का विशेष ध्यान रखें:
- गाड़ी पर L sign लगाना जरूरी
- साथ में Permanent Licence Holder होना चाहिए