JEE Advance 2026: परीक्षा 17 मई को, आवेदन से लेकर रिजल्ट तक पूरी जानकारी

JEE Advanced 2026 की परीक्षा की तारीख घोषित हो चुकी है। इस साल परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देश के प्रतिष्ठित IIT (Indian Institutes of Technology) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। अगर आप इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण परीक्षा है।

इस लेख में हम आपको आवेदन प्रक्रिया से लेकर रिजल्ट तक की पूरी जानकारी आसान भाषा में दे रहे हैं।


📅 JEE Advance 2026 महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन शुरू: 23 अप्रैल 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 02 मई 2026
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 04 मई 2026
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड: 11 मई से 17 मई 2026 तक
  • परीक्षा तिथि: 17 मई 2026
  • रिजल्ट घोषित: 01 जून 2026

🎯 कौन कर सकता है आवेदन?

JEE Advanced के लिए पात्रता इस प्रकार है:

  • आयु सीमा: अभ्यर्थी का जन्म 1 अक्टूबर 2001 या उसके बाद होना चाहिए (SC, ST, PwD को 5 साल की छूट)।

  • 12वीं के अंक: IIT में प्रवेश के लिए 12वीं में कम से कम 75% अंक जरूरी हैं (SC, ST, PwD के लिए 65%) या अपने बोर्ड के टॉप-20 पर्सेंटाइल में होना अनिवार्य है।

  • 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषय होना जरूरी

  • प्रयास (Attempts): छात्र लगातार दो वर्षों में अधिकतम दो बार ही यह परीक्षा दे सकते हैं।

  • उम्मीदवार ने JEE Main 2026 क्वालिफाई किया हो
  • 12वीं पास या 2026 में appearing छात्र भी आवेदन कर सकते हैं |

💰 JEE-Advance परीक्षा शुल्क

भारत में परीक्षा केन्द्रों के लिए विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए फीस अलग-अलग निर्धारित की गई है।

  • 👩 सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों के लिए: ₹1600
  • 🧑‍🎓 SC, ST और PwD उम्मीदवारों के लिए: ₹1600
  • 👨 अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए: ₹3200

🪑 सीटों की संख्या (Total Seats in IITs)

  • IITs में कुल सीटें: लगभग 17,000+
  • हर साल सीटों में थोड़ा बदलाव हो सकता है

👉 इसमें Category-wise reservation भी लागू होता है (SC/ST/OBC/EWS)


📊 JEE Advanced के लिए कितने मार्क्स चाहिए?

  • JEE Main में अच्छे रैंक (लगभग Top 2.5 लाख) में आना जरूरी
  • 12वीं में कम से कम 75% अंक (SC/ST/PwD के लिए 65%)
  • कुछ मामलों में बोर्ड टॉप 20 पर्सेंटाइल भी मान्य होता है|

📝 आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

फॉर्म भरते समय ये दस्तावेज तैयार रखें:

  • 12वीं की मार्कशीट
  • JEE Main रोल नंबर
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर (Signature)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) (OBC-NCL या GEN-EWS सर्टिफिकेट 1 अप्रैल 2026 या उसके बाद का होना चाहिए)
 
🚫 परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाएं और क्या नहीं?
  • क्या ले जाएं: एडमिट कार्ड, एक ओरिजिनल फोटो आईडी, पेन, पेंसिल और पारदर्शी पानी की बोतल।

  • क्या न ले जाएं: मोबाइल फोन, घड़ी, कैलकुलेटर, ईयरफोन, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, गहने और बड़े बटन वाले कपड़े।


📚 परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

JEE Advanced में दो पेपर होते हैं:

  • पेपर-1: सुबह 9 से 12 बजे तक।

  • पेपर-2: दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक।

  • दोनों पेपर (Paper 1 & 2) देना अनिवार्य है, वरना रिजल्ट नहीं बनेगा।
  • परीक्षा मे 3 विषय Physics, Chemistry और Mathematics होते है |
  • परीक्षा पूरी तरह से Computer Based Test (CBT) मोड में होगी।

  • इसमें ऑब्जेक्टिव (MCQs), न्यूमेरिकल और मैचिंग टाइप सवाल पूछे जाते हैं।

📊 पिछले साल का कटऑफ (Expected Cutoff)

कटऑफ हर साल बदलता है, लेकिन अनुमान:

  • General: 85–100 Marks
  • OBC: 70–85 Marks
  • SC/ST: 40–60 Marks

👉 IIT Branch के अनुसार रैंक जरूरी होती है


🧠 परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

  • NCERT किताबों से बेस मजबूत करें
  • पिछले साल के पेपर हल करें
  • टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें
  • Mock Test नियमित दें
  • कमजोर टॉपिक्स पर ज्यादा फोकस करें

🎓 AAT (Architecture Aptitude Test) क्या है?

जो छात्र B.Arch (Architecture) में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें JEE Advanced के बाद AAT परीक्षा देनी होती है।

यदि आप IIT (BHU) वाराणसी, खड़गपुर या रुड़की से B.Arch करना चाहते हैं, तो JEE Advanced पास करने के बाद आपको AAT (Architecture Aptitude Test) देना होगा।

  • AAT रजिस्ट्रेशन: 1 जून से 2 जून 2026।

  • AAT परीक्षा: 4 जून 2026।


📢 रिजल्ट और काउंसलिंग

  • रिजल्ट जून 2026 में जारी होगा
  • उसके बाद JoSAA Counselling के माध्यम से कॉलेज अलॉटमेंट होगा
  • रैंक के आधार पर IIT, NIT और अन्य संस्थानों में एडमिशन मिलेगा

📢 महत्वपूर्ण सूचना (Official Website):

JEE Advanced 2026 से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, आंसर की और रिजल्ट अपडेट पाने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट  https://jeeadv.ac.in/ पर ही विजिट करें।

Scroll to Top