RBSE 12th Result 2026: (राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी)

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित!

राजस्थान के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE), अजमेर द्वारा कक्षा 12वीं के विज्ञान (Science), वाणिज्य (Commerce) और कला (Arts) संकायों के परीक्षा परिणाम जारी |

इस साल बोर्ड ने रिकॉर्ड समय में मूल्यांकन कार्य पूरा किया है ताकि नया शैक्षणिक सत्र समय पर शुरू किया जा सके। छात्र अपना परिणाम रोल नंबर की सहायता से आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं, जिसमें करीब 9 लाख छात्र शामिल हुए थे।

अपना रिजल्ट कैसे चेक करें? (Step-by-Step)

  1. सबसे पहले नीचे दिए गए आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें।

  2. होमपेज पर “Examination Results – 2026” के विकल्प को चुनें।

  3. अपनी स्ट्रीम (Science, Commerce या Arts) के लिंक पर क्लिक करें।

  4. अपना Roll Number दर्ज करें और ‘Submit’ बटन दबाएं।

  5. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

Official Links to check result

SMS से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने की स्थिति में आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं:

  • Science के लिए: लिखें RJ12S <Roll Number> और भेजें 5676750 पर।

  • Arts के लिए: लिखें RJ12A <Roll Number> और भेजें 5676750 पर।

  • Commerce के लिए: लिखें RJ12C <Roll Number> और भेजें 5676750 पर।

न्यूनतम उत्तीर्ण अंक (Passing Marks)

RBSE नियमों के अनुसार, छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं। जो छात्र एक या दो विषयों में सफल नहीं हो पाते, उन्हें बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) में बैठने का अवसर दिया जाएगा।

सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ! 

Scroll to Top