ई-मित्र रेट लिस्ट 2026: सेवाओं के शुल्क की पूरी जानकारी

INFOBOX · जानकारीराजस्थान · ई-मित्रअपडेट: 26 अक्टूबर 2026

ई-मित्र रेट लिस्ट 2026: सेवाओं के शुल्क की पूरी जानकारी

किस सेवा पर कितना शुल्क लगता है, शुल्क कैसे तय होता है और ज्यादा पैसे मांगे जाएं तो क्या करें

ई-मित्र केंद्र पर बिजली-पानी का बिल, प्रमाण पत्र, परीक्षा फॉर्म और कई सरकारी योजनाओं के आवेदन होते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता कि किस काम का कितना पैसा लगना चाहिए। इस ब्लॉग में जानिए शुल्क का ढांचा और अपने पैसे कैसे बचाएं।

▪ई-मित्र क्या है?

ई-मित्र राजस्थान सरकार की ई-गवर्नेंस पहल है, जिसमें कई विभागों की सेवाएं एक ही जगह मिलती हैं। ये सेवाएं केंद्रों और कियोस्क के साथ-साथ वेब, मोबाइल और SMS के जरिए भी ली जा सकती हैं। नागरिक यहां बिल भुगतान, प्रमाण पत्र, परीक्षा शुल्क और नौकरी के आवेदन जैसे काम कर सकते हैं।

▪शुल्क कैसे तय होता है?

सरकारी शुल्क + ई-मित्र सेवा शुल्क = आपका कुल शुल्क
  • सरकारी शुल्क: विभाग द्वारा तय शुल्क, जो सीधे सरकार के खाते में जाता है।
  • ई-मित्र सेवा शुल्क: आवेदन भरने, दस्तावेज स्कैन करने और प्रिंट जैसे काम के बदले केंद्र को मिलने वाला निर्धारित शुल्क।

सरकार ने समय-समय पर सेवा शुल्क की सीमा तय की है। इसलिए हर केंद्र पर दर सूची का बैनर लगा होना चाहिए, ताकि आप खुद देख सकें कि कितना देना है।

▪ई-मित्र सेवाओं की दरें

सरकारी परीक्षा के आवेदन
₹50
वाणिज्यिक सेवाओं के आवेदन
₹100
₹2,000 तक की फीस या भुगतान जमा करना
₹10 प्रति लेन-देन
₹2,000 से अधिक भुगतान
प्रत्येक अतिरिक्त ₹1,000 पर ₹2 अतिरिक्त
प्रमाण पत्र का PVC कार्ड प्रिंट
₹30 / कार्ड
बिजली और पानी बिल भुगतान
कोई शुल्क नहीं
आय / जाति प्रमाण पत्र आवेदन
₹30
निवास, जाति, जन्म-मृत्यु आवेदन
₹50 / सेवा
प्रमाण पत्र दोबारा प्रिंट
₹20

आवेदन शुल्क में दस्तावेज स्कैन, आवेदन पत्र और प्रिंट जैसे खर्च भी शामिल हैं।

▪ई-मित्र की आधिकारिक रेट लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें?

  1. राजस्थान सरकार का आधिकारिक ई-मित्र पोर्टल खोलें।
  2. Service Charges या रेट लिस्ट का विकल्प खोजें।
  3. संबंधित सेवा का नाम और निर्धारित शुल्क देखें।
  4. यदि शुल्क की जानकारी स्पष्ट न हो, तो संबंधित विभाग या हेल्पडेस्क से पुष्टि करें।

🌐 ई-मित्र आधिकारिक पोर्टल खोलें ↗
📋 जन सूचना पोर्टल खोलें ↗

▪ज्यादा पैसे मांगे जाएं तो क्या करें?

  1. बैनर देखेंकेंद्र पर लगी दर सूची में उस सेवा की राशि जांचें।
  2. रसीद मांगेंहर भुगतान की रसीद लें और उस पर सेवा का नाम व राशि जांचें।
  3. सवाल पूछेंअतिरिक्त पैसे किस बात के हैं, विनम्रता से पूछें। स्टांप, फोटोकॉपी जैसे खर्च रसीद में अलग दिखने चाहिए।
  4. शिकायत करेंई-मित्र पोर्टल की शिकायत सुविधा, जिला कलेक्टर कार्यालय या राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 पर शिकायत दर्ज करें।

▪घर बैठे सेवा: WhatsApp ई-मित्र

राजस्थान सरकार ने ई-मित्र सेवा को WhatsApp तक भी पहुंचाया है। शुरुआत बिजली और पानी बिल भुगतान जैसी सेवाओं से हुई। इसमें जन आधार और मोबाइल नंबर के OTP सत्यापन के बाद उपलब्ध सेवाओं की सूची मिलती है। उपलब्ध सेवाओं और शुल्क की ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक घोषणाएं देखें।

ई-मित्र आधिकारिक पोर्टल खोलें →

▪अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ई-मित्र का कुल शुल्क कितना होता है?

यह सेवा पर निर्भर करता है। कुल राशि में सरकारी शुल्क और ई-मित्र सेवा शुल्क जुड़ते हैं। सही राशि के लिए केंद्र का बैनर देखें।

क्या बिजली-पानी बिल भरने पर शुल्क लगता है?

नहीं, बिजली बिजली-पानी बिल भुगतान के लिए कोई शुल्क देय नहीं है

क्या रसीद लेना जरूरी है?

हां। रसीद आपके भुगतान का प्रमाण है और शिकायत की स्थिति में सबसे बड़ा सबूत बनती है।

दरें कहां से जांचें?

अपने ई-मित्र केंद्र के बैनर से और ई-मित्र पोर्टल की आधिकारिक दर सूची से।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सार्वजनिक स्रोतों पर आधारित है और केवल सामान्य जानकारी के लिए है। ई-मित्र की दरें बदलती रहती हैं, इसलिए भुगतान से पहले आधिकारिक दर सूची से मिलान करें। Infobox.in किसी सरकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट नहीं है।
Scroll to Top